मुंबई: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 14 झुलसे
मुंबई के परेल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है. आग क्रिस्टल टावर के बारहवी मंजिल पर लगी है. आज सुबह लगी आग से 2 लोगों की मौत होने की खबर है. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं.
मुंबई: मुंबई के परेल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है. आग क्रिस्टल टावर के बारहवी मंजिल पर लगी है. आज सुबह लगी आग से चार लोगों की मौत होने की खबर है. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं. आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ फायरब्रिगेड की कई गाड़िया पहुंची.
भीषण आग की वजह से अभी तक 14 लोग घायल बताए जा रहे है. सभी घायलों का केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. हिंदमाता सिनेमा के पास डॉ. आंबेडकर रोड पर स्थित क्रिस्टल टावर सोलह मंजिला इमारत है. दमकल विभाग की गाड़िया आग बुझाने में जुटी हैं. क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर फायरब्रिगेड की बीस गाड़िया मौजूद है.
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर लोग फंस गये. करीब दों घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. अभी भी लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है.
Mumbai: A Level-2 fire has broken out in Crystal Tower near Hindmata Cinema in Parel area. Ten fire fighting tenders have rushed to the spot. More details awaited pic.twitter.com/kvH3vhwgkw
— ANI (@ANI) August 22, 2018
#UPDATE: The Level-2 fire that broke out in Crystal Tower near Hindmata Cinema in Parel area now becomes Level-3 fire. Ten fire fighting tenders have rushed to the spot. People trapped inside the tower are being rescued using a crane. Rescue operation is underway. #Mumbai pic.twitter.com/stUgBaQQzX
— ANI (@ANI) August 22, 2018
हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के बाद बिल्डिग को खाली करा लिया गया है. फिलहाल इससे जुड़ी और अधिक जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

