देश

मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी

लोअल परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और राहत-बचाव के कार्य में जुट गईं.

मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी
कमला मिल्स कंपाउंड स्थित निर्माणाधीन इमारत में आग (Photo Credits: ANI)

मुंबई: कुछ दिन पहले ही नरीमन पॉइंट स्थित ट्राइडेंट होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने की घटना सामने आई थी और अब लोअल परेल (Lower Parel) इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड (Kamala Mills Compound) के पास एक निर्माणाधीन इमारत (Construction Building) में आग (Fire) लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की पांच गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और राहत-बचाव के कार्य में जुट गईं. आग काफी जबर्दस्त बताई जा रही है, लेकिन इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

बता दें कि लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं और यह एक व्यस्ततम व्यावसायिक परिसर है. यहां राहत की खबर तो यह है कि आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ये आग एक निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी है. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद है और राहत व बचाव का कार्य जोरों पर है. यह भी पढ़ें: मुंबई: जुईनगर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग

हालांकि इस घटना से महज एक दिन पहले मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक सोसायटी के 14वें फ्लोर पर आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी और दो लोगों के जख्मी होने की खबर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).