मुंबई के नागपाड़ा में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए होटल में लगी आग, 25 कोरोना मरीजों को बचाया गया

मुंबई के नागपाड़ा (Nagpada) इलाके में स्थित रिपन होटल (Rippon Hotel) में आग लग गई है. इस होटल को प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमिटन को क्वारंटाइन करने के लिए अधिग्रहण किया हुआ है.

आग की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच बड़ी खबर आ रही है. मुंबई के नागपाड़ा (Nagpada) इलाके में स्थित रिपन होटल (Rippon Hotel) में मंगलवार शाम आग लग गई. इस होटल को प्रशासन ने कोविड-19 (COVID-19) संक्रमितों को क्वारंटाइन (Quarantine) करने के लिए अधिग्रहण किया हुआ है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मिली जानकारी के मुताबिक नागपाड़ा में बेलासिस रोड पर स्थित रिपन होटल में आग लॉजिंग रूम से फैली. यही पर कोरोनो वायरस मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है. मुंबई फायर ब्रिगेड ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, "ज्यादातर मरीजों को बचा लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है."  शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 25 रोगियों और 2 कर्मचारियों सहित कुल 27 लोगों को सुरक्षित बचाया गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आग किस वजह से लगी है. देश में कोरोना वायरस का कहर जारी, एक दिन में मिले 1329 नए मरीज, 44 संक्रमितों ने तोड़ा दम

घटनास्थल का वीडियो-

इससे पहले आज दोपहर में बिहार सरकार के बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल (PMCH) में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद असमान में काले धुंए के बादल छा गए. हालांकि इसकी सूचना मिले ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाया. गलीमत रही कि किसी भी मरीज और मेडिकल स्टाफ को आग से नुकसान नहीं पहुंचा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड