Mumbai Fire Breaks: मुंबई के वाशी में रिहायशी इमारत में भीषण आग, चार की मौत, 10 घायल

मुंबई के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को वाशी के एमजीएम हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं.

Credit-(Pixabay)

मुंबई, 21 अक्टूबर : मुंबई (Mumbai) के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स (MG Complex) स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग (Massive Fire) लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को वाशी के एमजीएम हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग के कारणों की जांच में जुटी हैं.

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले दसवीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते यह 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई. इस दौरान छह घरों को अपनी चपेट में लेने वाली आग ने भारी तबाही मचाई. हादसे में कुल 14 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई. मृतकों में एक व्यक्ति दसवीं मंजिल का था, जबकि शेष तीन 12वीं मंजिल के रहवासी थे. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है. वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया, "आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. कुल 14 लोग इस हादसे में फंसे थे, जिनमें से चार की मौत हो गई. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है." उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी गहन जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : Mumbai: नकली डाक टिकट बनाकर बेचने करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके. दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को और बिगड़ने से रोका गया. इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है और रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में आज बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स