Mumbai: मुंबई में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, विमान सेवा प्रभावित, लोकल ट्रेनें भी लेट

तेज हवा और खराब दृश्यता के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ. इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और हल्की वर्षा हुई.

Mumbai Dust Storm | X

मुंबई, 13 मई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी आई. इससे दृश्यता काफी कम हो गई. मुंबई हवाई अड्डे को भी बंद करना पड़ा. दोपहर बाद तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में लगभग पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया. इससे दृश्यता कम हो गई. अंधेरा छा गया. यातायात में बाधा आई. Mumabi Rains: मुंबई में धूल भरी आंधी, प्री-मानसून बारिश से शहर के कई हिस्सों में तबाही.

तेज हवा और खराब दृश्यता के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ. इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और हल्की वर्षा हुई. इससे तापमान में काफी गिरावट आई और दृश्यता में भी सुधार हुआ. लगभग एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई.

खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण लगभग 66 मिनट के लिए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. 17:03 बजे परिचालन का सारांश दिया गया. इस दौरान, हवाईअड्डे पर 15 बदलाव देखे गए.

लोकल ट्रेन भी प्रभावित

धूल भरी आंधी और बारिश के बाद मुंबई लोकल भी देरी से चल रही है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मध्य रेलवे ने बताया, 'तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश के कारण, मुख्य लाइन और हार्बर लाइन उपनगरीय सेवाएं निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.'

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं..एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं.

मौसम विभाग का अलर्ट

मुंबई में दुर्लभ धूल भरी आंधी चलने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौसम विभाग ने इसके शुरू होने से कुछ देर पहले ही गरज और बिजली के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया था. बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में तूफान की ताजा चेतावनी जारी की है और शाम के बाद मुंबई के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर ने कहा कि अगले कुछ घंटों में मुंबई के अलावा ठाणे, रायगढ़, पालघर, अहमदनगर, पुणे और सतारा में मध्यम से तेज तूफान आएगा. कई लोगों ने शिकायत की कि आंधी से उनके घर, दुकान, कार्यालय और अन्य स्थान धूल की मोटी परतों से ढक गए. दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड