Kurla Shocker: मुंबई के कुर्ला में शराबी बेटे ने पैसे देने से मना करने पर 79 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित जरीमरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पैसों के विवाद में 79 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(Photo Credits File)

Kurla Shocker:  मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित जरीमरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पैसों के विवाद में 79 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साकीनाका पुलिस के अनुसार, जरीमरी इलाके की रोशन चॉल में रहने वाले मोहम्मद याकूब मोहम्मद सिद्दीकी चौधरी (79) खाना खाने के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे. जब वे कादरी लाइन गली के पास पहुंचे, तभी उनका बेटा मोहम्मद शाहिद याकूब चौधरी (42) वहां पहुंचा. आरोपी उस समय नशे में था और उसने अपने पिता से शराब पीने और खाने के लिए पैसे मांगे.

पैसे देने से इनकार करने पर किया हमला

पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी बेटे ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर बुजुर्ग से मारपीट करने लगा। हमले के दौरान मोहम्मद याकूब जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उनके बाएं कान पर मार दिया. इस हमले से बुजुर्ग के कान से खून बहने लगा और वे मौके पर ही बेसुध हो गए. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Shocker: नवी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, मराठी न बोलने पर मां ने 6 साल की बेटी का गला दबाकर की हत्या

 बीच-बचाव के चलते बची जान

घटना को देखकर पास की एक दुकान में काम करने वाला आरिफ बीच-बचाव के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पीड़ित के दूसरे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी.

बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी

सूचना मिलने पर दूसरा बेटा मौके पर पहुंचा और घायल पिता को इलाज के लिए घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके बाएं कान पर दो टांके लगाए.

पिता के नाम संपत्ति बेचना ह चाहता है

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटा लंबे समय से शराब का आदी है और अक्सर पैसों को लेकर झगड़ा करता रहता है. वह पिता के नाम पर मौजूद मकान और दुकान बेचने का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू