Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान और उसके परिवार की हत्या मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला, सौतेले पिता के खिलाफ सुनाई फांसी की सजा

मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और परिवार की हत्या मामले में सौतेले पिता परवेज को फांसी के सजा सुनाई.

Laila Khan - WP

Laila Khan Murder Case: मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान और परिवार की हत्या मामले में सौतेले पिता परवेज को फांसी के सजा सुनाई. परवेज ने सिर्फ लैला का ही नहीं बल्कि उसकी मां और चार भाईयों बहनों की की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को इगतपुरी के जिस बंगले में रहता था. उसी में दफना दिया था. कोर्ट के फैसले से पहले सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने आरोपी  परवेज टाक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी. जिस मांग को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसके खिलाफ फांसी की सजा सुनाई है. यह भी पढ़े: Laila Khan Murder: बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान को दी थी दिल दहलाने वाली मौत, पांच और लोगों की हुई थी हत्या, अब आया ये फैसला

2011 में की थी हत्या:

मामले में सजा पाए आरोपी परवेज टाक, लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था. लैला खान अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित बंगले में रहने के के लिए आई. इसी बंगले में प्रॉपर्टी को लेकर पहले बहस हुई. जिसके बाद परवेज ने पहले सेलिना और फिर लैला समेत उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी.

परवेज को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया था गिरफ्तार; 

मामले में हत्या का खुलासा कुछ महीनों बाद हुआ. जब पूरे परिवार के सड़े-गले शव बंगले से शव बरामद किए गए. इस बीच परवेज मुंबई से जम्मू-कश्मीर भाग गया था. जिसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला