Mumbai Coronavirus: कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले में मुंबई पूरे देश में नंबर वन जिला, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा को लोगों को कोविड19 का टीका लगा!

कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले में मुंबई पूरे देश में नंबर वन जिला बनकर उभरा है. कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक करोड़ से ज्याादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

वैक्सीनेशन (Photo Credits: Twitter/@mybmc)

Mumbai Coronavirus: कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले में मुंबई पूरे देश में नंबर वन जिला बनकर उभरा है. कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक करोड़ से ज्याादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. को-विन पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब तक 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है.

एक करोड़ से अधिक जिन लोगों को टीका लगा है उनमें से 72 लाख 75 हजार 134 लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 27 लाख 88 हजार 363 को कोविड 19 के दोनों टीके लग चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए कुल 507 कोरोना टीकाकरण केंद्र है. इन कोरोना के इन टीकाकरण केंद्रो में 325 सरकारी केंद्र हैं जबकि 182 निजी अस्पतालों के कोरोना टीका केंद्र हैं. यह भी पढ़े: Corona Vaccination: मुंबई में प्राइवेट केंद्रों पर 24 घंटे लगेगा COVID-19 वैक्सीन, BMC के आग्रह पर केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

वहीं बीते 30 दिनों में 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 017 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया. इसके बाद 21 अगस्त को 1 लाख 63 हजार 775 लोगों को जबकी 23 अगस्त को 1 लाख 53 हजार 881 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया था. वहीं शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 422 नए मामले सामने आए. वहीं कोरोना वायरस से मुंबई में अब तक 15,987 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के बाद सोने की कीमतों में फिर स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में 22K-24K गोल्ड के आज के ताजा रेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू