Mumbai No Kissing Zone: सोसाइटी के बाहर खुलेआम होने वाले रोमांस से तंग आ चुके थे निवासी, बना दिया ‘नो किसिंग जोन’

मुंबई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) में सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी (Satyam Shivam Sundaram Society) के लोगों ने कपल्स की हरकत से परेशान होकर कॉलोनी के बाहर नो किसिंग जोन (No Kissing Zone) बना दिया है. हालांकि सोसाइटी के रहवासियों का स्पष्ट कहना है कि वह किसिंग के खिलाफ नहीं है, लेकिन सार्वजानिक स्थानों पर ऐसा करना उचित नहीं लगता है.

नो किसिंग जोन (File Photo)

मुंबई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) में सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी (Satyam Shivam Sundaram Society) के लोगों ने कपल्स की हरकत से परेशान होकर कॉलोनी के बाहर नो किसिंग जोन (No Kissing Zone) बना दिया है. हालांकि सोसाइटी के रहवासियों का स्पष्ट कहना है कि वह किसिंग के खिलाफ नहीं है, लेकिन सार्वजानिक स्थानों पर ऐसा करना उचित नहीं लगता है. इन देशो में Kiss करना है मना, पकड़े जाने पर जेल की सजा के साथ सार्वजनिक में होती है कुटाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से सोसाइटी के बाहर शाम 5 बजे से देर शाम तक बाइक और कारों में कपल्स जिसके बाद कई बार इंटीमेट होते देखे गए. जिसके बाद निवासियों ने सड़क पर नो किसिंग जोन लिख दिया.

सोसाइटी के एक निवासी ने कहा "हम कपल्स और किसिंग के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम अपने घर के बाहर के परिसर को किसिंग जोन नहीं बनने दे सकते हैं. प्रारंभ में, निवासियों ने कपल्स को यह समझाने की कोशिश की, लेकिन जब यह एक नियमित स्थान बन गया, तो हमें यह काम करना पड़ा.”

प्रारंभ में सोसाइटी के लोगों ने ऐसे कपल्स के वीडियो निकाले और उन्हें स्थानीय नगरसेवक को दिखाया, जिन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी. हालांकि, पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद निवासियों ने अपने दम पर कुछ करने के लिए फैसला किया.

बताया जा रहा है कि नो किसिंग जोन लिखने के बाद से यहां कपल्स नहीं देखे जा रहे हैं. हालांकि कुछ लोग यहां सेल्फी लेने जरुर पहुंच रहे हैं. सोसाइटी के विवासियों ने तर्क दिया है कि कपल्स पर इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ा है और वह इस निशान को देखते ही वहां से चले जा रहे है.

कुछ निवासियों ने कहा कि वे अपनी खिड़कियों के बाहर रोजाना होने वाले रोमांस से तंग आ चुके थे. इसके बाद उन्होंने सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव से बात की और सड़क पर ‘नो किसिंग जोन’ साइन पेंट करने का निर्णय लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23 और 24 अप्रैल को रहेगा ब्लॉक; यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें डायवर्जन रूट