मुंबई: मीरा रोड स्थित रेस्टोरेंट के टैंकर में मिली दो लाशें, पुलिस जांच में जुटी

मीरा रोड इलाके में पुलिस ने गुरुवार को 2 शवों को बरामद किया. दोनों मृत व्यक्तियों का शव रेस्टोरेंट-बार की पानी की टंकी से निकाला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मीरा रोड इलाके (Mira Road area) में पुलिस ने गुरुवार को 2 शवों को बरामद किया. दोनों मृत व्यक्तियों का शव रेस्टोरेंट-बार की पानी की टंकी से निकाला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मीरारोड के शीतल नगर के शबरी बार ऐंड रेस्टोरेंट में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्याकांड की जानकारी खुद बार के मालिक ने गुरुवार की रात फोन कर पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस कि टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से दोनों शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मीरा रोड पुलिस ने नरेश पंडित (52) और हरेश शेट्टी (48) के शवों को बाहर निकाला. वे MTNL रोड पर शीतल नगर में स्थित रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम करते थे. शव पर चोटों के निशान थे. यह भी पढ़ें- मुंबई की जलती इमारत से 10 लोग बचाए गए, आग बुझाई गई. 

टैंकर में मिली दो लाशें-

गुरुवार रात करीब 10.30 बजे रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को दुर्गंध आने की सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिसर की तलाशी ली और पानी की टंकी में शव मिले. रेस्टोरेंट लॉकडाउन के दौरान बंद किया गया था, इसे सिर्फ टेक अवे के लिए खोला गया था. स्टाफ और मालिक से पूछताछ की जा रही है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना