मुंबई: मीरा रोड स्थित रेस्टोरेंट के टैंकर में मिली दो लाशें, पुलिस जांच में जुटी
मीरा रोड इलाके में पुलिस ने गुरुवार को 2 शवों को बरामद किया. दोनों मृत व्यक्तियों का शव रेस्टोरेंट-बार की पानी की टंकी से निकाला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
मुंबई: मीरा रोड इलाके (Mira Road area) में पुलिस ने गुरुवार को 2 शवों को बरामद किया. दोनों मृत व्यक्तियों का शव रेस्टोरेंट-बार की पानी की टंकी से निकाला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मीरारोड के शीतल नगर के शबरी बार ऐंड रेस्टोरेंट में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्याकांड की जानकारी खुद बार के मालिक ने गुरुवार की रात फोन कर पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस कि टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से दोनों शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मीरा रोड पुलिस ने नरेश पंडित (52) और हरेश शेट्टी (48) के शवों को बाहर निकाला. वे MTNL रोड पर शीतल नगर में स्थित रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम करते थे. शव पर चोटों के निशान थे. यह भी पढ़ें- मुंबई की जलती इमारत से 10 लोग बचाए गए, आग बुझाई गई.
टैंकर में मिली दो लाशें-
Mumbai: Bodies of two persons working at a restaurant in Mira Road area found inside a water tank there, police investigation underway; case registered
— ANI (@ANI) June 5, 2020
गुरुवार रात करीब 10.30 बजे रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को दुर्गंध आने की सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिसर की तलाशी ली और पानी की टंकी में शव मिले. रेस्टोरेंट लॉकडाउन के दौरान बंद किया गया था, इसे सिर्फ टेक अवे के लिए खोला गया था. स्टाफ और मालिक से पूछताछ की जा रही है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

