Mumbai: येवई जलाशय में काम के चलते BMC का अलर्ट, 7 दिन तक पानी उबालकर पीने की सलाह; जानें प्रभावित इलाके और वार्ड

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के कई वार्डों, ठाणे और भिवंडी के प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए अगले 7 दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी है.

BMC Advises Boiling Water for 7 Days: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई शहर और पूर्वी उपनगरों के कई वार्डों के निवासियों से अगले 7 दिनों तक पिने का पानी अनिवार्य रूप से उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की अपील की है. बीएमसी के अनुसार, पिसे-पांजरापुर संकुल स्थित येवई मास्टर बैलेंसिंग जलाशय के कप्पा नंबर 2 को बुधवार, 28 ऑक्टोबर 2026 से पुनः कार्यान्वित (Commissioned) किया जा रहा है.

इस प्रक्रिया के कारण आपूर्ति किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता और गंदलेपन (Turbidity) पर अस्थायी प्रभाव पड़ने की संभावना है.

प्रभावित क्षेत्र और संबंधित वार्ड

नागरिक निकाय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, निम्नलिखित प्रशासनिक विभागों (Wards) के निवासियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं:

BMC पोस्ट

ठाणे और भिवंडी के कुछ हिस्सों में भी सावधानी के निर्देश

बीएमसी द्वारा जलापूर्ति प्राप्त करने वाले ठाणे और भिवंडी के कुछ क्षेत्रों को भी इस 7 दिवसीय एडवाइजरी के तहत पानी उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जलाशय के मरम्मत व रख-रखाव के बाद जब पानी की नई प्रणाली शुरू होती है, तो शुरुआती दिनों में जल की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है.

बीएमसी की निवासियों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य जोखिमों और जल जनित बीमारियों (Waterborne Diseases) से बचने के लिए बीएमसी जल विभाग ने नागरिकों से इस सलाह का कड़ाई से पालन करने को कहा है.

महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक एहतियाती कदम है, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे. स्थिति सामान्य होते ही जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर अगला अपडेट जारी किया जाएगा.

Share Now