मुंबई: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मिला जमानत
मुंबई रेलवे पुलिस ने माटुंगा रेलवे पुल पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन किसी भी पीड़िता द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराने की वजह से यहां की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी.
मुंबई रेलवे पुलिस ने माटुंगा रेलवे पुल पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन किसी भी पीड़िता द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराने की वजह से यहां की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी रजीउर हबीबुल खान(37) माटुंगा पुल के पास अकेली गुजरने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था और उन्हें किस करने के बाद भाग जाता था.
पुलिस को तीन फरवरी को इन घटनाओं की जानकारी मिली, जब हबीबुल खान के खिलाफ जेब काटने का एक मामला दर्ज किया गया. पुल पर मौजूद सीसीटीवी फूटेज को खंगालने के बाद पता चला कि वह छेड़छाड़ की घटनाओं में भी शामिल है और किसी पीड़ित ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया.
बताया जा रहा है कि पेशे से कॉरपेंटर आरोपी एंटॉप हिल में रहता है और उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. पुलिस अब उसके खिलाफ चैप्टर प्रोसीडिंग्स की योजना बना रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

