देश

Minor Girl Molested in Nagpada: मुंबई के नागपाड़ा में 8 साल की बच्ची छेड़छाड़, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

ठाणे के बदलापुर में स्थित आदर्श स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण के बीच मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

Minor Girl Molested in Nagpada: मुंबई के नागपाड़ा में 8 साल की बच्ची छेड़छाड़, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

Minor Girl Molested in Nagpada: ठाणे के बदलापुर में स्थित आदर्श स्कूल में दो बच्चियों से  यौन शोषण  के बीच मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर  गिरफ्तार किया है.

मुंबई की नागपाड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम जुबैर शाह है. वह झुमके बेचने का काम करता है. बच्ची के परिवार वालों का आरोप है कि वह मासूम को गलत तरीके से टच करने के बाद उसे साथ छेड़छाड़ की. परिवार वालों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है. यह भी पढ़े: Pune, Minor Sexual Assault: पुणे के स्कूल में 11 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, स्वतंत्रता दिवस के दिन नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

 नागपाड़ा में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़

ठाणे के बदलापुर में जहां आदर्श स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण हुआ. वहीं अकोला के काजीखेड़ में स्कूल में पढ़ने वाली 6 बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्चियों के साथ गलत हरकत करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिला परिषद स्कूल के शिक्षक ही है. जिसे परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).