देश

Pune, Minor Sexual Assault: पुणे के स्कूल में 11 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, स्वतंत्रता दिवस के दिन नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

पुणे के भवानी पेठ क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान घटी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया.

Pune, Minor Sexual Assault: पुणे के स्कूल में 11 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, स्वतंत्रता दिवस के दिन नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
Representational Image | Pixabay

पुणे के भवानी पेठ क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान घटी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, और बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. यह भयावह घटना 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई, जब स्कूल में सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे. Badlapur Horror: बदलापुर के आदर्श स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ जो हुआ वह जानकर उड़ जाएंगे होश; मासूमों ने परिजनों को बताई आपबीती.

एक तरफ जहां स्कूल में देशभक्ति का माहौल था, आजादी का जश्न चल रहा था एक व्यक्ति ने बच्ची को जबरन स्कूल के शौचालय में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

बच्ची ने साहस दिखाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया और किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही. इसके बाद, बच्ची ने तुरंत अपने परिवार को इस भयावह घटना के बारे में बताया. परिवार ने बिना देर किए इस मामले की जानकारी समरथ पुलिस स्टेशन को दी.

नाबालिग से स्कूल में छेड़छाड़

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).