मुंबई: पीछा करने वाले पड़ोसी युवक का महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट, हुई मौत
मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन उसके शरीर से ज्यादा खून निकलने के चलते इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक युवक का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक को अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया. लेकिन उसके शरीर से ज्यादा खून निकलने के चलते इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. खबरों के अनुसार मृतक युवक महिला का पड़ोसी है. वह पिछले कुछ दिनों से उसका का पीछा कर रहा था. उसने इस युवक को सबक सीखने के लिए एक दिन अपने घर बुलकर दो अन्य लोगों की मदद से उसका प्राईवेट पार्ट काट दिया.
दरअसल 27 वर्षीय मृतक युवक जो किसी बैंक में लोन सलाहकार के तौर पर काम करता है और वह पड़ोस में रहने वाली 42 साल की महिला को पसंद करता था. जिसको लेकर वह महिला का आये दिन बाहर आने जाने पर उसका पीछा करता था. महिला ने उसे कई बार समझाने की कोशिश किया कि वह ऐसा न करे. लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था. हद तब हो गई जब उसने इस बात को महिला के पति को बताया कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है. इस बात को सुनकर महिला का पति और पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया. जिसके बाद महिला ने युवक को सबक सीखने के लिए एक दिन किसी को लोन दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया. जिसके बाद उसका हाथ और पैर बांध कर युवक का प्राईवेट पार्ट काट दिया. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: महिला द्वारा अवैध यौन संबध की मांग से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
घटना के बाद पुलिस ने महिला समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसकी हरकत को लेकर वह कुछ दिन से परेशान थी. इस बीच इस बात को लेकर उसका उसके पति के साथ मनमुटाव भी शुरू हो गया. हालांकि उसे ऐसा नहीं करने को लेकर कई कार समझाया. लेकिन उसकी बात नहीं मानने पर युवक को सबक सीखने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

