Mumbai: खार इलाके में नए साल की पार्टी के दौरान 19 वर्षीय युवती की हत्या, कपल गिरफ्तर
देशभर में नए साल की आज धूम मची हुई है. इस बीच खबर आ रही है कि आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल के मौके पर हुई पार्टी में एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरी मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि यह पार्टी मुंबई स्थित खार इलाके में आयोजित किया गया था.
मुंबई, 1 जनवरी: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में नए साल के मौके पर हुई पार्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी मामले की छानबीन कर असलियत सबके सामने लाया लाई. जाँच में पता चला कि मुंबई स्थित खार इलाके (Khar area) में एक बिल्डिंग में पार्टी के दौरान 19 वर्षीय मृतिका ने एक कपल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद कपल ने युवती के साथ मारपीट की और उसे दूसरे मंजिल से नीचे फेक दिया.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जबकि कपल को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआत में पुलिस को लगा कि रूफ टॉप पर चल रही पार्टी के दौरान युवती नीचे गिरी, लेकिन जांच में इस अनहोनी का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. नववर्ष पर मनाए जाने वाले जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस ‘काफी सतर्क’
Mumbai: Two persons have been arrested in connection with the murder of a 19-year-old woman at a New Year party in Khar. Investigation underway. #Maharashtra
— ANI (@ANI) January 1, 2021
वहीं कुछ इसी तरह की घटना कोलकाता में भी देखने को मिली है. यहां नए साल की जश्न मनाने के दौरान छत से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम अपू मल्लिक बताया जा रहा है. खबर के अनुसार अपू बीती रात नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्त के घर गया था, इसी दौरान दो मंजिला मकान की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई.
खबर के अनुसार ज्यादा शराब पिने से अपू मल्लिक की तबियत थोड़ी खराब हो गई थी. जिसके वजह से वह उल्टी करने लगा. ज्यादा उल्टी होने की वजह से वह बेचैन था, इसी दौरान वह छत के किनारे अपना नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

