Mukhtar Ansari Death: पिता के जनाजे में शामिल होगा मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी! HC में पैरोल अर्जी दाखिल
Abbas Ansari | Credit- X

बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई. आज परिवार की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी फिलहाल जेल में बंद है. वह अपने पिता के जनाजे में शामिल होना चाहता है, यही वजह है कि मुख्तार अंसारी के परिवार ने आज सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है. अब्बास अंसारी को पैरोल पर रिहा किए जाने की मांग की गई है.