Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक्शन में सीएम योगी, आधी रात को हुई बैठक, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल में बंद राजनेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. पूर्व विधायक अंसारी का शाम को दिल का दौरा पड़ने से बांदा के अस्पताल में मृत्यु हो गई.
लखनऊ, 29 मार्च : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जेल में बंद राजनेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. पूर्व विधायक अंसारी का शाम को दिल का दौरा पड़ने से बांदा के अस्पताल में मृत्यु हो गई. बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और हालात का जायजा लिया और अंसारी की मौत के कारण उत्पन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की.
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राज्यभर के सभी जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि इस समय रमजान चल रहा है और कल शुक्रवार यानी जुम्मा है, इसलिए सभी मस्जिदों में मुसलमानों का जमावड़ा लगना तय है. पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की भी अपने समुदाय के सदस्यों के बीच रॉबिनहुड वाली छवि थी. यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari Death: ‘पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या हुई है’, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर बिहार के नेताओं में उठाया सवाल (View Tweet)
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए. इस बीच, समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट कर अंसारी के निधन पर दुख प्रकट किया है. डीजी (जेल) एस.एन. साबत ने एक बयान में कहा कि अंसारी रमजान के दौरान रोजा रख रहे थे और गुरुवार को रोजा तोड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

