Mukhtar Abbas Naqvi on Arvind Kejriwal: 'जेब में कौड़ी नहीं करोड़ों के वादे करते हैं अरविंद केजरीवाल; मुख्तार अब्बास नकवी
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है. तंज कसा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं. भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, "जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं.
नई दिल्ली, 2 जनवरी : भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है. तंज कसा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं. भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, "जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं. अब वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब लव लेटर की जगह वह हेट लेटर लिखेंगे. दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए केजरीवाल को 10 साल बीत गए हैं. 10 सालों में कई वादे किए, वादे करके लोगों के सामने यह हीरो बन गए.
हकीकत में यह जीरो हैं." दरअसल, भाजपा नेता केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दे रहे थे. जिसे केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लिखा था. एक जनवरी को लिखे इस पत्र में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे. अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को चिट्ठी में लिखा,'' मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे. मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी. क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? यह भी पढ़े : चिदंबरम और जीतू माधवन की जोड़ी आगामी मलयालम फिल्म में साथ काम कर रही है
भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं. क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं. उन्होंने भागवत से पूछा, ''क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

