Ambani Dubai Home: मुकेश अंबानी ने दुबई के समुद्र में खरीदा 640 करोड़ का घर, शाहरुख और बेकहम होंगे पड़ोसी
पाम जुमेराह पर स्थित इस घर में 10 बेडरूम, एक स्पा और घर के ठीक सामने समुद्र का नजारा है. साथ ही इनडोर और आउटडोर पूल भी इसमें बना हुआ है. फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अंबानी के नए पड़ोसी होंगे.
Ambani Dubai Home Palm Jumeirah: भारत के सबसे अमीर शख्सों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुबई में सबसे महंगा घर (Ambani Dubai Home) खरीदा है. गजब! क्या आपने कभी देखा है इतना खूबसूरत और रंगीन बत्तख, सुंदरता देख आप भी कहेंगे- ये प्रकृति का चमत्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी दुबई में बीच साइड विला (Mukesh Ambani Dubai Villa) के मिस्टी खरीदार हैं. बताया जा रहा है कि इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर (6,396,744,880 रुपये) है. उन्होंने यह घर अपने बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है, हालांकि इस डील को लेकर मुकेश अंबानी या उनकी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
पाम जुमेराह बीच (Palm Jumeirah Beach) पर इस संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के लिए खरीदी गई है. अंबानी इस शहर में अब तक के सबसे बड़े रेसिडेंसियल संपत्ति खरीदने वाले शख्स हैं.
पाम जुमेराह पर स्थित इस घर में 10 बेडरूम, एक स्पा और घर के ठीक सामने समुद्र का नजारा है. साथ ही इनडोर और आउटडोर पूल भी इसमें बना हुआ है. ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया के साथ-साथ बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान अंबानी के नए पड़ोसी होंगे. पाम जुमेराह आइलैंड्स पर लग्जरी होटल, शानदार क्लब, स्पा, रेस्तरां और शानदार अपार्टमेंट टावर बने हैं. इसका निर्माण 2001 में शुरू हुआ था और 2007 के आसपास लोगों ने वहां पर रहना शुरू कर दिया था.
दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब धीरे-धीरे अपने बच्चों की कंपनी की बागडोर सौंप रहे हैं. मुकेश अंबानी का मंबई वाला घर भी बेहद आलीशान है. मुकेश अंबानी का परिवार मुंबई स्थित 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत एंटीलिया (Antilia Mumbai) में रहता है।, जिसमें तीन हेलीपैड, 168 कारों के लिए पार्किंग, 50 सीटों वाला मूवी थियेटर, एक भव्य बॉलरूम और नौ लिफ्ट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

