एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh Shocker: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पिपट पुलिस थाना प्रभारी धर्मेन्द जोनवार ने सोमवार को बताया कि तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार रवि कुशवाहा (20), हरचरण कुशवाहा (25) एवं अशोक कुशवाहा (26) की मौत हो गई. ये तीनों जमुनिया पुरवा गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे.

Madhya Pradesh Shocker: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

छतरपुर: छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक ट्रक (Truck) ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल (Motorcycle) को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पिपट थाना क्षेत्र के दमोतीपुरा (Damotipura) गांव के पास रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को हुई. Madhya Pradesh: एकतरफा प्रेम में निराश होकर प्रेमी ने युवती सहित 3 लोगों की गोली मारकर की हत्या, खुद भी मौत को लगाया गले

पिपट पुलिस थाना प्रभारी धर्मेन्द जोनवार ने सोमवार को बताया कि तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार रवि कुशवाहा (20), हरचरण कुशवाहा (25) एवं अशोक कुशवाहा (26) की मौत हो गई. ये तीनों जमुनिया पुरवा गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे.

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी रविवार देर रात हटवा गांव से अपने गांव जमुनिया पुरवा लौट रहे थे. जोनवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).