देश

MP Shocker: ग्वालियर के निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, बच्चे सुरक्षित

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान अचानक आग लग गई. स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में स्थित एक निजी स्कूल में इन दिनों समर कैंप चल रहा है.

MP Shocker: ग्वालियर के निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, बच्चे सुरक्षित
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

ग्वालियर, 9 मई : मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान अचानक आग लग गई. स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में स्थित एक निजी स्कूल में इन दिनों समर कैंप चल रहा है. इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं.

इसी दौरान गुरुवार को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे भगदड़ के हालात बन गए. स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और बच्चों के बालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह भी पढ़ें : UP: सैम पित्रोदा के बयान पर बोले सीएम योगी, ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दर्शाता है

आग लगने की वजह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बताई जा रही है जिसे चार्ज किया जा रहा था और इसी दौरान उसमें आग लग गई. आग स्कूल के बड़े हिस्से में फैल गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूल पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).