देश

MP Shocker: कक्षा-9वीं की छात्रा से कैफे में उसके स्कूल के सीनियर छात्र ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कक्षा-9 की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. छात्रा के साथ यह घिनौनी हरकत कोई और ने नहीं बल्कि उसके ही स्कूल के कक्षा-12 वीं के छात्र ने रेप किया हैं.

MP Shocker: कक्षा-9वीं की छात्रा से कैफे में उसके स्कूल के सीनियर छात्र ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur District) में कक्षा-9वीं की छात्रा से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया हैं. छात्रा के साथ यह घिनौनी हरकत कोई और ने नहीं बल्कि उसके ही स्कूल के कक्षा-12वीं के छात्र ने किया हैं. स्कूल में पढ़ने वाले सीनियर छात्र ने लड़की को मंचुरियन खिलाने के बहाने विजय नगर इलाके में स्थित यू-टर्न कैफे (U-turn Cafe) ले गया. जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. छात्रा के साथ घटित इस आप बीती को घर जाने के बाद उसने अपने परिजनों को सारी बातें बताई. जिसके बाद परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

पीड़िता के साथ घटित इस वारदात को लेकर गढ़ा क्षेत्र के सीएसपी तुषार सिंह (SSP Tushar Singh) ने बताया कि लड़की और लड़के एक प्राइवेट स्कूल (Private School) में पढ़ते हैं. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई. सीनियर ने छात्रा को मिलने के लिए विजय नगर स्थित जीरो रोड़ पर बुलाया था. वहां यू-टर्न कैफे में वह मंचुरियन खिलाने के बहाने ले गया. इस कैफे में केबिन बने हुए हैं, जहां वह छात्रा को लेकर गया और उसने दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh Shocker: भोपाल से 20 साल की लड़की का अपहरण, इंदौर में रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के तहत गिरफ्तार किया है. मामले की जांच चल रही हैं. आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है. बताना चाहेंगे की जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में कई कैफे में केबिन बने हुए हैं.  आए दिन इन केबिन में अश्लील हरकतों की खबरें आती रहती हैं.  कुछ पहले की बात है  कांग्रेस के एक नेता के बेटे पर भी विजय नगर के कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).