MP Road Accident: कोल कुंभ से लौट रही दो बसों को ट्रक ने टक्कर मारी, 8 की मौत
मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित कोल महाकुंभ से वापस सीधी लौट रहीं दो बसें हादसे का शिकार हो गईं. मोहनिया घाटी में खड़ी दो बसों में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया. इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
सतना/सीधी, 25 फरवरी : मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित कोल महाकुंभ से वापस सीधी लौट रहीं दो बसें हादसे का शिकार हो गईं. मोहनिया घाटी में खड़ी दो बसों में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया. इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो दर्जन से ज्यादा घायलों को रीवा और सीधी अस्पताल भेजा गया मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा. सतना में रुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रात करीब 10.50 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.
बताया गया कि सीधी जिले से सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में शामिल होने के लिए कई बसें आईं थीं. शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस सीधी जा रही थीं. मोहनिया टनल के पास उनके रुकने का प्वाइंट तय किया गया था. दो बसें टनल के पास रुकीं. वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: त्र्यंबकेश्वर से लौटते समय बस पलटने से 39 लोग घायल
कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, तभी रीवा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे गिर गई. हादसे कई लोग बस के नीचे आ गए. घटना की सूचना मिलते ही चुरहट सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया. 8 लोगों के शव निकाले जा चुके थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

