देश

मध्यप्रदेश: उज्जैन में कार और वैन में भीषण भिड़ंत, हादसे में 11 लोगों की मौत

बता दें कि जब हादसा हुआ उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे में एक पूरा परिवार मौत की आगोश में समा गया.

मध्यप्रदेश: उज्जैन में कार और वैन में भीषण भिड़ंत,  हादसे में 11 लोगों की मौत
भीषण सड़क हादसा ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. जिन दो गाड़ियों में टक्कर हुई है उनमे एक वैन और दूसरा हेक्सा थी. दोनों की आमने-सामने भिड़ंत में यह हादसा हुआ. वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार शादी के बाद अपने घर लौट रहा था.

बता दें कि जब हादसा हुआ उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे में एक पूरा परिवार मौत की आगोश में समा गया.

बता दें कि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)के गुंटूर (Guntur)जिले में सोमवार को एक स्कूल बस (school bus)के खाई में गिरने से कम से कम 15 बच्चें घायल (Students)हो गए. इस हादसे में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर सभी का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि हादसे के पीछे क्या वजह है. वहीं इन घायलों में दो बच्चों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).