MP Shocker: मुर्गे की वजह से देवरानी और जेठानी के बीच हुआ जमकर झगड़ा, गुस्साए देवर ने पत्नी के साथ खाया जहर
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है. यहां एक मुर्गे द्वारा खाना झूठा कर देने पर देवर- देवरानी और जेट-जेठानी के बीच विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर देवरानी ने अपने पति के साथ जहर खा लिया
Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है. यहां एक मुर्गे ने खाना झूठा कर देने पर देवर- देवरानी और जेट-जेठानी के बीच विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर देवरानी ने अपने पति के साथ जहर खा लिया. दोनों की तबियत बिगड़ते देख लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचाया. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है. दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.
सीएसपी मोतीलाल कुशवाह के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकड़ी के झिरलिंगा गांव में रहने वाले विनोद और उनकी पत्नी कमला का उनकी जेठानी और जेठ के साथ मुर्गे को लेकर झगड़ा हुआ . झगड़ा बढ़ जाने के बाद कमला अपने पति के साथ जार खा लिया. जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़े: Bihar: कुत्ता-मुर्गा विवाद में जमकर हुई मारपीट और चाकूबाजी, घटना में 5 घायल
पुलिस के अनुसार फिलहाल कमला और उसके पति विनोद के बयान के बाद जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है. दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

