देश

PM Modi MP Visit: मध्य प्रदेश दौरे पर पीएम मोदी, चित्रकूट में तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य के गले लगकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के चित्रकूट दौरे पर हैं. मध्य प्रदेश पहुंचने पर प्रधानमंत्री सबसे पहले चित्रकूट के रघुवीर मंदिर पहुंचे. जहां पर पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास पहुंचे, जहां पर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज से मुलाकात करने के बाद आशीर्वाद लिया.

PM Modi MP Visit: मध्य प्रदेश दौरे पर पीएम मोदी, चित्रकूट में तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य के गले लगकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो
Photo Credits ANI

PM Modi MP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  मध्य प्रदेश के चित्रकूट दौरे पर हैं. मध्य प्रदेश  पहुंचने पर प्रधानमंत्री सबसे पहले चित्रकूट के रघुवीर मंदिर पहुंचे. जहां पर पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद  प्रधानमंत्री   श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास पहुंचे, जहां पर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य  महाराज से मुलाकात करने के बाद आशीर्वाद लिया.

तुलसी पीठ में आयोजित एक कार्य्रकम में पीएम मोदी ने  जगद्गुरु रामानंदाचार्य के साथ तीन पुस्तकें- 'अष्टाध्यायी भाष्य', 'रामानंदाचार्य चरितम्' और 'भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्र लीला' का विमोचन किया. पुस्तक के विमोचन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि  "मेरा सौभाग्य है, आज पूरे दिन मुझे अलग-अलग मंदिरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला और संतों का आशीर्वाद भी मिला.विशेषकर संत रामभद्राचार्य जी का स्नेह जो मुझे मिलता है वह अभिभूत कर देता है."

Video:

वहीं अपने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि "दुनिया में इन हजारों वर्षों में कितनी ही भाषाएं आईं और चली गईं. नई भाषाओं ने पुरानी भाषाओं की जगह ले ली. लेकिन हमारी संस्कृति आज भी उतनी ही अक्षुण्ण और अटल है. संस्कृ​त समय के साथ परिष्कृत तो हुई लेकिन प्रदूषित नहीं हुई.

पुस्तक के विमोचन के बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावी मूड में आ गए, कांग्रेस पर ताज कसते हुए कहा कि "दूसरे देश के लोग मातृभाषा जाने तो ये लोग प्रशंसा करेंगे. लेकिन संस्कृत भाषा जानने को ये पिछड़ेपन की निशानी मानते हैं. इस मानसिकता के लोग पिछले एक हजार साल से हारते आ रहे हैं और आगे भी कामयाब नहीं होंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).