मध्य प्रदेश: मुरैना में ट्रैक्टर ट्रॉली और जीप के बीच हुई जोरदार टक्कर, 12 की मौत 9 घायल
हादसा गुरुवार तड़के 5:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, वो अवैध खनन में लगा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मध्य प्रदेश के शहर मुरैना में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 9 लोक जख्मी हो गए. हादसे में घायल हुए 9 लोगों को करीब के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी की रस्म के लिए जा रहे थे. यह हादसा उस समय हुआ जब एक जीप रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीप, ट्रैक्टर के इंजन में बुरी तरह से फस गई. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी के लिए जा रहे थे.
हादसा गुरुवार तड़के 5:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, वो अवैध खनन में लगा था. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
Madhya Pradesh: 12 dead, 6 injured after a tractor trolley rammed into a jeep in Morena, in the early morning hours. pic.twitter.com/45Hk8Ov8Gg
— ANI (@ANI) June 21, 2018
हादसे में मारे गए लोगों के घरों में मातम छाया हुआ है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

