देश

MP Shocker: पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग ने 65 साल की पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद भी मौत को गले लगाया

मध्य प्रदेश के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद ने भी मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के चार बेटे व एक बेटी हैं

MP Shocker: पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग ने 65 साल की पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद भी मौत को गले लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद ने भी मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के चार बेटे व एक बेटी हैं. लेकिन पति पत्नी के बीच विवाद चलने के चलते दोनों एक साथ ना रहकर अपने चारों बेटों में किसी के पास मृतक महिला और दूसरे किसी एक बेटे के साथ मृतक बुजुर्ग रहता था. दोनों अलग -अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद अक्सर विवाद होता रहता था. मौका मिलने पर बुजुर्ग पत्नी पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी.  इसके बाद भी वह झगड़ा करना बंद  नहीं किया. दोनों के बीच आस्कर होने वाला यह झगड़ा मौत का करना बना. पति-पति के झगड़े के बीच बुजुर्ग को पत्नी पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपना आपा खो बैठा और पत्नी का गला दबाकर खुद भी घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. यह भी पढ़े: Bihar: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को भी गोली मारकर की खुदकुशी

फिलहाल पुलिसवारदात के बाद पति-पत्नी दोनों का शव बरामद करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की माने तो आपसी कलह के चलते दोनों  की जान गई. बता दें कि चारों बेटों का फर्नीचर का काम है और बुजुर्ग शख्स भी फर्नीचर का काम करता है. लेकिन वह अपने बेटों के साथ नहीं बल्कि अलग काम करता हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).