मध्य प्रदेश के इंदौर में लेडी गैंग का आतंक, काम पर जा रही डोमिनोज डिलिवरी गर्ल को बीच सड़क पर रोककर लात-घूंसों से पीटा- Watch Viral Video
मध्य प्रदेश के इंदौर में लेडी गैंग का आतंक बढ़ा गया है. क्योंकि इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में सड़क पर जा रही एक लड़की लेडी गैंग का शिकार हुई. सड़क पर जाते लेडी गैंग की चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को बेरहमी से पीटने लगे. जिसका सोशल मीडिया रप वीडियो भी वायरल हुआ है.
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में लेडी गैंग (Lady Gang) का आतंक बढ़ा गया है. क्योंकि इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में सड़क पर जा रही एक लड़की इस लेडी गैंग का शिकार हुई. सड़क पर जाते समय लेडी गैंग की चार लड़कियों ने डोमिनोज कंपनी में डिलिवरी का काम करने वाली लड़की को पहले अपने पास बुलाया. इसके बाद सभी ने मिलकर पीटने लगी. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि चार लड़कियां डोमिनोज डिलिवरी गर्ल को बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रही है और वह बचाने को लेकर जोर-जोर से चिल्लाई रही है. लेकिन लेडी गैंग की चारों लड़कियां उसे पीटते जा रही है.
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की बताई जा रही है. लेकिन पिटाई का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. पुलिस के मुताबिक पीड़िता का नाम नंदिनी यादव (Nandini Yadav) है वह ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहती है. उसने इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फूड कंपनी डोमिनोज में काम करती है. शनिवार को जॉब पर जा रही थी. तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियां आई और उसका रास्ता रोक लिया. बात करने का कहकर पास बुलाया और थप्पड़, लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटने लगी. इस बीच उसने मदद की गुहार लगाईं लेकिन किसी ने मदद नहीं किया. उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई. यह भी पढ़े: टैक्सी चालक की बीच सड़क पर पिटाई मामले में DCW प्रमुख स्वाति मालिवाल की मांग, UP पुलिस लड़की के खिलाफ करे कार्रवाई
देखें वीडियो:
इंदौर में बीच रोड में डोमिनोज़ डिलिवरी गर्ल की लड़कियों ने की पिटाई. pic.twitter.com/O7mOBZakGb
— The Fact Factory. (@FactTheFactory) June 13, 2022
पीड़िता की शिकायत के अनुसार इतना ही नहीं लेडी गैंग ने मारपीट का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. लेडी गैंग के बारे में बताया जा रहा है पिंकी क्षेत्र के बदमाशों के साथ गैंग बनाकर घूमती है. अक्सर वह लोगों के साथ-बात बात पर मारपीट करने लगती है. उसके पिता भी अवैध शराब व अवैध गतिविधियों से जुड़े हैं. पुलिस की माने तो पीड़िता की शिकायत के बाद लड़कियों की तलाश जारी है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

