एजेंसी न्यूज

MP: मुरैना में रेल की पटरियों पर पांच लोगों के शव मिले, जांच जारी

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे पांच लोगों के शव मिले हैं.

MP: मुरैना में रेल की पटरियों पर पांच लोगों के शव मिले, जांच जारी
Railway Track (Photo: PTI)

मुरैना (मप्र), 28 फरवरी: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे पांच लोगों के शव मिले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये शव जिले में शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग, तुस्सीपुरा और उत्तमपुरा इलाके के पास मिले हैं. मुरैना रेलवे पुलिस बल (आरएफपी) के निरीक्षक हरिकेश मीणा ने बताया कि शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के किनारे एक महिला और एक पुरुष का शव मिला. MP: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, जानें कैसे बचाई गई मासूम की जिदंगी.

उन्होंने बताया कि तुस्सीपुरा में पटरी के किनारे एक पुरुष का शव मिला और उत्तमपुरा में दो पुरुषों के शव मिले हैं. उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के निशान हैं. मामले की जांच जारी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आरक्षक रामकिशोर ने बताया कि मुरैना रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे एक महिला और चार पुरुषों सहित पांच लोगों के शव मिले हैं.

उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों की मौत किसी हादसे के कारण हुई, इन्होंने आत्महत्या की या मौत के पीछे कोई और कारण है. अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).