MP Shocker: पत्नी ने पति को पहले खिलाई नींद की गोलियां, फिर हथौड़ा मारकर की निर्मम हत्या, प्रेमी के साथ शव लेकर पहुंची थाने
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पत्नी ने अपने ही जीवनभर के साथी की जान (Murder) ले ली.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पत्नी ने अपने ही जीवनभर के साथी की जान (Murder) ले ली. इस क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस स्टेशन पति का शव लेकर गई. इस दौरान प्रेमी भी उसके साथ पुलिस स्टेशन गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. Gujarat: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को 29 दिन में मिली सजा-ए-मौत, 20 लाख का जुर्माना- जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके के सागर गोल्डन पार्क में रहने वाली 34 वर्षीय विवाहित महिला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से प्यार करती थी, लेकिन कथित तौर पर पति दोनों केबीच का रोड़ा बना हुआ था. जिसके चलते दोनों ने शख्स (पति) को रास्ते से हटाने का फैसला लिया.
जिसके बाद मंगलवार तड़के प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने 40 वर्षीय पति को अपने ही घर में कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाने के बाद हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी. बाद में शव को कार में लादकर दोनों थाने पहुंचे और सारी बात बताई. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘संगीता मीणा (34) ने अपने प्रेमी आशीष पांडे (32) के साथ मिलकर अपने पति धनराज मीणा (40) की मंगलवार तड़के दो बजे अपने ही घर में हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी.’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपने पति के साथ किराये पर रहने वाली इस महिला का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक कुछ समय पहले उसके पति को लग गई थी. उन्होंने कहा कि इस महिला के पति ने इसको लेकर पत्नी को कई बार समझाया भी था और दोनों के बीच इसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे.
उन्होंने बताया कि अपने पति से छुटकारा पाने के लिए संगीता ने पांडे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहले तो उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे तो दोनों आरोपी खुद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव को एक कार में लेकर कटारा हिल्स पुलिस थाने के बाहर पहुंच गये और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बोरे में रखे शव को कार से बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

