Madhya Pradesh: शादी का झांसा देकर महिला के साथ तीन साल से रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता तीन बच्चों की मां हैं. उसके पति का कुछ साल पहले निधन होने के बाद वह गोविंदपुरा में अपने बच्चों के साथ रही थी. पुलिस के अनुसार पड़ोसी अभिषेक से उसकी दोस्ती होने के बाद वह फरवरी 2018 में एक दिन उसके घर आया. घर में उसे अकेला पाकर शादी का झांसा देकर रेप किया.
- Read in
- English
भोपाल के गोविंदपुरा में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला के पड़ोस में रहने वाला एक 25 वर्षीय अभिषेक मालवीय (Abhishek Malviya) नाम के युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से रेप कर रहा था. लेकिन वह महिला से शादी ना करके एक दिन घर खाली करके वहां से फरार हो गया. उसके फरार होने के बाद पीड़िता ने उससे संपर्क करना चाही. लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है. महिला अपने साथ चीट होने को लेकर उसके खिलाफ गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन (Govindpura Police Station) में बीते हफ्ते शनिवार को केस दर्ज करवाई.
जांच अधिकारी एएसआई वासुदेव सविता (Vasudev Savita) के अनुसार महिला गोविंदपुरा मोहल्ले की रहने वाली है. वह अपना घर चलाने के लिए लोगों के घर में जाकर काम करती हैं. जांच अधिकारी सविता के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले वह आरोपी अभिषेक के संपर्क में आई. जो उसके घर के पास किराए के फ्लैट में रहता था. दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद वह उससे शादी करने का वादा किया. इसी का फायदा उठाकर उसने उसके साथ रेप किया. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh Shocker: भोपाल जिले के ईतखेड़ी गांव में 23 वर्षीय लड़की के साथ 4 पुरुषों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
पीड़िता तीन बच्चों की मां हैं. उसके पति का कुछ साल पहले निधन होने के बाद वह गोविंदपुरा में अपने बच्चों के साथ रही थी. पुलिस के अनुसार पड़ोसी अभिषेक से उसकी दोस्ती होने के बाद वह फरवरी 2018 में एक दिन उसके घर आया. घर में उसे अकेला पाकर शादी का झांसा देकर रेप किया. जिसके बाद से वह उसके साथ रेप करते आ रहा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके तलाश में जुट गई हैं. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

