एजेंसी न्यूज

Greater Noida: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक ट्रक से कथित तौर पर टक्कर लगने के बाद 18 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी.

Greater Noida: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
Road Accident (Photo: PTI)

नोएडा, 24 अप्रैल: ग्रेटर नोएडा में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक ट्रक से कथित तौर पर टक्कर लगने के बाद 18 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच युवक का दोस्त घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: Uttarkhand Road Accident: उत्तराखंड के नयी टिहरी में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान बदायूं निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है और घायल की पहचान सचिन के तौर पर हुई है, जो गाजियाबाद में रहता है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों युवक मोटरसाइकिल पर गाजियाबाद से बदायूं जा रहे थे.’’

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह चार बजे उस समय हुई जब किसी अज्ञात ट्रक ने दादरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘टक्कर के चलते मोटरसाइकिल गिर गई और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई.’’ पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).