एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: मां ने रेत डाला अपने दो मासूमों का गला ; फिर खुदकुशी की कोशिश की

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई कस्बे में 32 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नन्हें मासूमों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का प्रयास किय. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra Shocker: मां ने रेत डाला अपने दो मासूमों का गला ; फिर खुदकुशी की कोशिश की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई कस्बे में 32 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नन्हें मासूमों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. ऐरोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को घनसोली इलाके में हुई और इसके पीछे के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें: मदरसा शिक्षक से मैनेजर ने किया दुष्कर्म, दो साल बाद मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि महिला का पति काम के लिए बाहर गया था, जब उसने अपनी चार साल की बेटी और एक साल के बेटे का कथित तौर पर गला रेत दिया.

अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे, पति ने घर लौटने पर दोनों बच्चों को मृत पाया और पत्नी की कलाई कटी हुई थी.

उन्होंने बताया कि महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

अधिकारी ने कहा कि परिवार कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने की योजना बना रहा था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).