देश

Uttar Pradesh: पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, गुस्साएं पति ने घर में ही लगा दी आग, उत्तरप्रदेश के बांदा की घटना

उत्तरप्रदेश के बांदा में हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस घटना के बाद पति ने जमकर हंगामा किया और अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया.

Uttar Pradesh: पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, गुस्साएं पति ने घर में ही लगा दी आग, उत्तरप्रदेश के बांदा की घटना
Credit-Pixabay

Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश के बांदा में हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस घटना के बाद पति ने जमकर हंगामा किया और अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया. जबकि घर के अंदर उसके पांच बच्चे और मां भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक़ बांदा जनपद में ये घटना सामने आई है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और बच्चों को रेस्क्यू किया. घटना बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली करतल चौकी परिसर की है. कल रात को कल्लू नाम के व्यक्ति के घर आग लग गई. इसकी सुचना नागरिकों ने पुलिस को दी, जब पुलिस ने पीड़ित से बात की तो उसने घटनास्थल पर पुलिस को आने के लिए मना कर दिया. ये भी पढ़े :UP: बहराइच में तालाब में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत

इसके बावजूद पुलिस मौके पर पहुंची. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की कच्चे मकान में आग लगी हुई थी और कोई भी आग नहीं बुझा रहा था, पीड़ित के पांचों बच्चे और मां भी अंदर ही मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर सुरक्षित निकाल लिया.

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को उसके साथ बीती पूरी घटना की जानकारी दी. उसने बताया की उसकी पत्नी को पड़ोस के गांव में रहनेवाला एक व्यक्ति लेकर चला गया. गुस्से में आकर उसने घर में आग लगाई थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).