देश

गला काटकर मां ने ली सोती हुई बेटी की जान, पति ने पत्नी के खिलाफ करवाई रिपोर्ट दर्ज

एक सगी मां के अपनी ही सगी बेटी का गला काटकर मारने की खबर सामने आई है. बालिया में एक मां ने अपनी 15 साल की सोती हुई बेटी का हंसिए से गला काट दिया और कमरे से बाहर आ गई. बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने अपने पति को खुद ही बता दिया...

गला काटकर मां ने ली सोती हुई बेटी की जान, पति ने पत्नी के खिलाफ करवाई रिपोर्ट दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश: एक सगी मां के अपनी ही बेटी का गला काटकर मारने की खबर सामने आई है. बलिया (Ballia) में एक मां ने अपनी 15 साल की सोती हुई बेटी का हंसिए से गला काट दिया और कमरे से बाहर आ गई. बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने अपने पति को खुद ही बता दिया. खबर सुनते ही महिला का पति कमरे की ओर भागा और बेटी को बिस्तर पर तड़पते हुए देखा. पिता बेटी को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर्स ने लड़की को मृत घोषित कर दिया.

महिला के पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में महिला ने बेटी को हंसिए से गला काटकर मारने की बात कबूल कर ली. घटनास्थल से खून से सना हुआ हंसिया पुलिस ने बरामद किया गया. पुलिस ने महिला ने बेटी को मारने का कारण पूछा लेकिन महिला ने कुछ भी नहीं बताया, बस एक ही रट लगा रखी थी कि उसने अपनी बेटी को मार दिया. महिला से पूछताछ और बात करने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन बेटी ने किया मां का कत्ल, सामने आई यह चौकाने वाली वजह

ये पहला मामला नहीं है जब एक मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिए. इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी एक मां ने अपनी बेटी को अंधविश्वास के चलते मार दिया. बच्ची के पिता ने 12 साल की बच्ची के गुमशुदगी की खबर पुलिस में कराई. छानबीन के बाद बच्ची की लाश घर से ही बरामद की गई.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).