राजधानी दिल्ली में सनसनी: मां ने पहले दो मासूमों उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
नई दिल्ली, 5 मार्च : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां बीती रात एक मां ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की और फिर खुद मौत को गले लगा लिया. मृतक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को की हत्या की और फिर पंखे से लटका कर खुदकुशी कर ली.
दोनों मासूम बच्चों में से एक की उम्र 3.6 साल और छोटी बेटी की उम्र महज 4 महीने ही थी. साथ ही बता दे कि यह मामला राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी इलाके के शकूरपुर का है.
A woman killed her two children, died by suicide in the Shakurpur area of northwest Delhi last night; further investigation underway: Delhi Police
— ANI (@ANI) March 5, 2021
वहीं मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पति का नाम किशोर है, जो बिहार का रहने वाला है और यहां सपरिवार एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता था. किशोर लोकल एरिया में ही एक चिकन पॉइंट पर काम करता है.
इस मामले क पता तब चला जब पड़ोसियों ने ऊपर से रोने की आवाज सुनी और वह ऊपर देखने के लिए आये. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिया भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

