देश

दिल्ली में मां-बेटी पेश की बहादुरी की मिशाल, सोने की चेन छीन कर भाग रहे चोरों को पकड़ा, देखें वीडियो

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मां-बेटी ने उनकी सोने की चेन छीन कर भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार एक झपटमार को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की यह घटना सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हो गई थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर फैल गई. हालांकि, उसका साथी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया.

दिल्ली में मां-बेटी पेश की बहादुरी की मिशाल, सोने की चेन छीन कर भाग रहे चोरों को पकड़ा, देखें वीडियो
मां-बेटी ने चेन छीन कर भाग चोर को पकड़ा (Photo Credits: YouTube/ANI)

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली (Delhi) के नांगलोई इलाके में एक मां-बेटी ने उनकी सोने की चेन छीन कर भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार एक झपटमार को पकड़ लिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की यह घटना सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हो गई थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर फैल गई.

फुटेज में, महिला और उसकी बेटी को एक सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है जब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके सामने आकर रुक गए और पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसकी चेन खींच ली.

यह भी पढ़ें : मुंबई: जिस जहरीले Rattle Viper ने मां-बेटी को डसा, उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गईं दोनों, फिर जो हुआ…

तभी फुर्ती दिखाते हुए माँ-बेटी उस व्यक्ति को पकड़ने में कामयाब रही और उसे धक्का दे दिया, जिससे वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया. इसके बाद मां-बेटी ने उसे पकड़ लिया. हालांकि, उसका साथी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).