AP Shocker: शर्मनाक! आंध्र प्रदेश में दलित महिला का बेटा दूसरे जाति की लड़की से की शादी, नाराज ग्रामीणों ने मां को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज

आंध्र प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ग्रामीणों का एक समूह ने एक दलित महिला को सिर्फ इसलिए बिजली के खंभे से बांध कर उसे बेरहमी से पिटा. क्योंकि उसका बेटा एक दूसरे जाति की लड़की से शादी कर ली थी.

(Photo Credits File0

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले (Kurnool District) के पेद्दाकाडुबुर मंडल के कल्लुकुंटा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ग्रामीणों का एक समूह ने एक दलित महिला को सिर्फ इसलिए बिजली के खंभे से बांध कर उसे बेरहमी से पिटा. क्योंकि उसका बेटा एक दूसरे जाति की लड़की से  शादी कर ली थी. दलित महिला का नाम गोविंदम्मा का है. जबकि लडके का नाम ईरन्ना है. लड़के ने  जिस लड़की के साथ शादी की है. उसका नाम नागा लक्ष्मी है.

दलित लड़के के बारे में बताया जा रहा है कि वह गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. जिससे वह शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की के घर वाले राजी नहीं हुए. ऐसे में दोनों ने कुछ दिन पहले घर से भाग गए ली और शादी कर ली. दलित लड़के द्वारा शादी के बाद लड़की के माता-पिता ने एक पंचायत बुलाई, जिसने लड़के के माता-पिता को गांव छोड़ने का आदेश दिया. लेकिन गोविंदम्मा गांव में ही रही थी. इसके कारण दोनों समूहों के बीच अक्सर झड़पें होता रहा. यह भी पढ़े: Uttarakhand: ऊंची जाति की युवती से शादी करने वाले दलित की हत्या, शव पर 25 जख्मों के निशान

दोनों परिवार के बीच हो रहे झगड़े के बीच गुरुवार रात को लड़की के परिवार और गांव के कुछ  लोगों ने दलित महिला के घर पर धावा बोल दिया. उन लोगों ने महिला को पहले बाहर निकाला इसके बाद उसे गांव में एक बिजली के खंभे से बांध दिया और पंचायत के आदेश का उल्लंघन करने की बात कहकर उन लोगों ने उसे पिटाने लगे.

मामले में FIR दर्ज:

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना जिले के पेद्दाकाडुबुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची ने गोविंदम्मा खंभे से चुछाने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले मी जांच में जुट गई है. मामले में जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड