एजेंसी न्यूज

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी में पुल गिरने से अबतक 60 लोगों की मौत, हादसे पर PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से की बात

मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. हादसे में करीब 60 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है.

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी में पुल गिरने से अबतक 60 लोगों की मौत, हादसे पर PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से की बात

गुजरात, 30 अक्टूबर: मोरबी में माच्छू नदी पर आज शाम करीब एक सदी पुराना एक केबल पुल टूट जाने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए.

गुजरात के मंत्री बृजेश मेरजा के मुताबिक हादसे में करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है. 70 घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल गिरने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. South Korea: सियोल में हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 59 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल- Video

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार मोदी ने घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात भी की. पीएमओ के अनुसार उन्होंने बचाव कार्यों के लिए बचाव दल तत्काल तैनात करने को कहा.

पीएमओ ने कई ट्वीट करके कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’’

बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की. उन्होंने बचाव अभियान के लिए दल तत्काल तैनात करने को कहा है.’’

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है. अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए फिर से खोला गया पुल टूट गया क्योंकि उक्त पुल उस पर खड़े लोगों का भार सहन नहीं कर सका.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).