Monsoon 2020 Update: गुजरात में बारिश का अलर्ट, 19 और 20 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात में हो सकती है तेज बरसात

दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में 19 और 20 जून को तेज बारिश हो सकती है. इसी के साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर मछुआरों को 18 जून से लेकर 20 तक समंदर में न जाने की सलाह दी है. इस दौरान 45-55कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. जबकि नॉर्थ कोंकण के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. मानसून दक्षिण गुजरात के सभी जिलों, सौराष्ट्र क्षेत्र, दीव और उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद, खेड़ा, आणंद, पंचमहल, दाहोद और कच्छ जिले के कुछ हिस्सों समेत कांदला तक पहुंच गया है. वहीं सौराष्ट्र में सोमवार को तेज बारिश हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits ANI)

वहीं बारिश से जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई लोगों के लिए बारिश आफत बनकर आई है. दरअसल सोमवार को तेज बारिश के दौरान गिर सोमनाथ जिले में बिजली गिरने से सोमवार को दो मछुआरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा था कि मानसून पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है लेकिन इस सप्ताह इसकी प्रगति कुछ धीमी रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के जलगांव डॉ. उल्‍हास पाटिल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्‍प‍िटल में बारिश के बाद भरा पानी, इमरजेंसी वॉर्ड से मरीजों को निकाला गया: देखें VIDEO

ANI का ट्वीट:- 

मौसम विभाग की माने तो उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी भागों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. (भाषा इनपुट)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड