Monorail Stuck in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के बीच फंसी मोनोरेल, यात्रियों की अटकी सांसें; जानें क्या है ताजा अपडेट?

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, ऊपर से मंगलवार दोपहर चेन्नई के चेंबूर इलाके में एक और समस्या सामने आई.

Monorail Stuck in Mumbai: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश (Mumbai Rain) ने पहले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, ऊपर से मंगलवार दोपहर चेंबूर इलाके (Chembur Station) में एक और समस्या सामने आई. यहां मैसूर कॉलोनी स्टेशन (Mysore Colony Station) के पास एक मोनोरेल अचानक ट्रैक के बीच में रुक गई. इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री घंटों फंसे रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मोनोरेल ट्रैक पर फंसी हुई है और यात्री बेचैनी से बाहर देख रहे हैं. यह स्थिति यात्रियों के लिए डर और बेचैनी से भरी थी. वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (MMRCL) ने इस पूरे मामले पर एक बयान जारी किया है.

MMRCL ने कहा कि ट्रेन में मामूली बिजली की समस्या थी, जिसके कारण वह ट्रैक के बीच में रुक गई. फिलहाल, संचालन और रखरखाव टीम मौके पर मौजूद है और समस्या के समाधान पर काम कर रही है.

ये भी पढें: Mumbai Airport: मुंबई में बारिश का कहर! लोकल ट्रेनों और सड़कों के साथ साथ एयरपोर्ट में भी भर गया पानी, वीडियो आया सामने; VIDEO

मुंबई मोनोरेल अपडेट

मोनोरेल सर्विस अपडेट

MMRCL ने क्या बताया?

एमएमआरसीएल ने यह भी बताया कि वडाला और चेंबूर (Wadala and Chembur) के बीच मोनोरेल सेवा फिलहाल सिंगल लाइन पर चलाई जा रही है ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस तकनीकी खामी को दूर कर दिया जाएगा और सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी.

मुंबईकर (Mumbaikar) पहले से ही भारी बारिश और लगातार पानी की समस्या के कारण यातायात और जलभराव (Mumbai Waterlogging) से जूझ रहे हैं. ऐसे में सार्वजनिक परिवहन का बीच में रुकना लोगों की परेशानी और बढ़ा देता है. यात्रियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी चिंता होती है.

Share Now

\