Delhi: Monkeypox को लेकर दहशत, स्किन एलर्जी दिखने पर जांच के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे लोग

मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते खतरे के कारण दिल्ली- NCR के लोगों में घबराहट है और वे त्वचा की सामान्य एजर्ली होने पर भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका में जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते खतरे के कारण दिल्ली- NCR के लोगों में घबराहट है और वे त्वचा की सामान्य एजर्ली होने पर भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका में जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. नोएडा में रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका ने कहा कि उसके पैर में लाल दाने दिखने के बाद उसे यह लगा था कि वह मंकीपॉक्स से संक्रमित हो गई है. एक ही दिन में ये दाने उसके पूरे शरीर में फैल गए थे. Monkeypox Cases: मंकीपॉक्स से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डॉ वीके पॉल.

प्रियंका ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मंकीपॉक्स को लेकर कई खबरों पर चर्चा हो रही है. ऐसे में पहले मुझे लगा कि मैं भी इससे संक्रमित हो गई हूं. मैं चिंतित हो गई और मैंने इसकी (मंकीपॉक्स संक्रमण संबंधी) तस्वीरें देखीं और समाचार पढ़े. इसके बाद मैंने अपने चिकित्सक को फोन किया, जिसने मेरा डर दूर करने की कोशिश की, लेकिन मुझे दाने गायब होने के बाद ही तसल्ली हुई कि यह त्वचा की सामान्य एलर्जी थी.’’

मंकीपॉक्स के लक्षण

इस संक्रमण की चपेट में आने के एक या दो हफ्ते बाद बुखार, सिर में दर्द, कोशिकाओं के छोटे या गोलाकार समूह में सूजन और हड्डियों में दर्द के लक्षणों के साथ संक्रमण फैलता है. इसमें आम तौर पर बुखार आने के एक से तीन दिनों में त्वचा पर दाने निकल आते हैं, खासतौर से चेहरे, हाथों और पैर पर.

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स

एक मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मंकीपॉक्स फैल सकता है. ऐसे व्यक्तियों को आइसोलेशन में रहना चाहिए और किसी स्वस्थ व्यक्ति के शारीरिक संपर्क में आने से बचना चाहिए. मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Women's Reservation Bill 2026: 'आइए मिलकर इतिहास रचें', महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की विपक्ष से भावुक अपील

Delimitation: परिसीमन 'राजनीतिक नोटबंदी' साबित होगा, इसे महिला आरक्षण से न जोड़ें: लोकसभा में शशि थरूर की चेतावनी