Monkeypox Cases: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों में गिरावट- डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों की संख्या में कमी देखने को मिली है. डीपीए समाचार एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के हवाले से कहा, "15-21 अगस्त की अगर तुलना करें तो 21 प्रतिशत कम मामले थे."

मंकीपॉक्स (Photo: Twitter)

जिनेवा, 26 अगस्त : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों की संख्या में कमी देखने को मिली है. डीपीए समाचार एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के हवाले से कहा, "15-21 अगस्त की अगर तुलना करें तो 21 प्रतिशत कम मामले थे."

पिछले चार हफ्तों में, मंकीपॉक्स की संख्या बढ़ रही थी. बयान में कहा गया है, "यह कमी यूरोपीय क्षेत्र में घटते मामलों की संख्या के शुरुआती संकेतों को दर्शा सकती है, जिसकी बाद में पुष्टि करने की आवश्यकता होगी." यूरोपीय क्षेत्र में यूरोपीय संघ से लेकर तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, रूस और इजराइल तक 53 देश शामिल हैं. यह भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 90,707 हुई

उत्तर और दक्षिण अमेरिका क्षेत्र में, संख्या में वृद्धि जारी रही. दुनिया भर में, सप्ताह के दौरान 5,907 मामले सामने आए, जबकि एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 7,477 था. वर्ष की शुरुआत से अब तक 96 देशों से डब्ल्यूएचओ को कुल 41,600 संक्रमण और 12 मौतें हुई हैं. वर्तमान में, अमेरिका में सबसे अधिक 15,877 मामले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड