Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने सुनाया अपना दुखड़ा, कहा- पिता के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपने कमरे में अक्सर रोता था

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिता के निधन पर अपनी भावनात्मक संघर्ष के बारे में कहा कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान ‘बायो-बबल’ में रहने के दौरान आने कमरे में अक्सर रोते रहते थे.

मोहम्मद सिराज (Photo Credits: ICC/Twitter)

बेंगलुरु, 13 मार्च: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)  ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिता के निधन पर अपनी भावनात्मक संघर्ष के बारे में कहा कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान ‘बायो-बबल’ में रहने के दौरान आने कमरे में अक्सर रोते रहते थे. हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज के पिता मोहम्मद गौस का नवंबर 2020 में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था. सिराज इस समय ऑस्ट्रेलिया में थे और वैश्विक महामारी के कारण लागू पृथकवास प्रतिबंधों के कारण वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके. यह भी पढ़ें: Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बैग हुआ चोरी, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले सिराज ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में कोई भी दूसरे खिलाड़ियों के कमरे में नहीं जा सकता था. ऐसे में हम वीडियो कॉल पर बात करते थे.’’ उन्होंने आरसीबी ‘सीजन 2 पॉडकास्ट’ में कहा, ‘‘  श्रीधर सर (भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण  कोच आर श्रीधर) अक्सर फोन पर हाल-चाल पूछते थे. वह पूछते थे कि कि आप कैसे हैं, आपने क्या खाया है.  इससे मुझे अच्छा लगता था. उस समय मेरी मंगेतर भी मुझ से फोन पर बात कर मेरा हौसला बढ़ाती थी. ’’

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मैं फोन पर कभी नहीं रोया लेकिन ऐसे मौके आए जब मैं कमरे में रो दिया करता था और फिर बाद में उससे (मंगेतर) बात करता था.’’ सोमवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले सिराज ने बताया कि इस स्थिति में टीम तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनका समर्थन कर हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने पिता के निधन के अगले दिन प्रशिक्षण के लिए गया और रवि शास्त्री ने मुझसे कहा कि  पिता की दुआएं मेरे साथ है और मैं पांच विकेट लूंगा. जब मैंने ब्रिस्बेन में पांच विकेट लिए तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘देखो, मैंने तुमसे क्या कहा था कि तुम पांच विकेट लोगे’.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड