Mock Drills In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल, BJP ने सभी नागरिक और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की
गृह मंत्रालय के इस निर्देश के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'X' पर एक अपील जारी की, जिसमें सभी नागरिकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और छात्रों से वालंटियर बनकर मॉक ड्रिल में शामिल होने का आह्वान किया गया हैं
Mock Drills In India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है,। गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे 7 मई 2025 को देशभर में एक साथ व्यापक नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) मॉक ड्रिल आयोजित करें, इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आतंकी हमलों, युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों, या प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और बाढ़ के लिए नागरिकों को तैयार करना है.
बीजेपी की अपील
गृह मंत्रालय के इस निर्देश के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'X' पर एक अपील जारी की, जिसमें सभी नागरिकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और छात्रों से वालंटियर बनकर मॉक ड्रिल में शामिल होने का आह्वान किया गया. बीजेपी ने अपने पोस्ट में लिखा, "सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, नेताओं और छात्रों से अपील है कि वे आगे आएं और वालंटियर बनें. आपकी भागीदारी हर बदलाव को संभव बनाएगी. यह भी पढ़े: Mock drill in India: देशभर में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, कुछ देर के लिए होगा ब्लैकआउट; सायरन बजने से न घबराएं (Watch Video)
बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्थानीय समुदायों में जागरूकता फैलाने की अपील की है. पार्टी का मानना है कि उसका व्यापक कार्यकर्ता नेटवर्क इस राष्ट्रीय पहल को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जा रही है कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर मॉक ड्रिल को सफल बनाएं.
बीजेपी की इस अपील को मिल रहा है समर्थन
'X' पर बीजेपी की इस अपील को व्यापक समर्थन मिल रहा है. कई यूजर्स ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए एक सकारात्मक और समयानुकूल कदम बताया है. कुछ पोस्ट्स में इस मॉक ड्रिल को पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के संदर्भ में जोड़ा गया है, हालांकि गृह मंत्रालय या बीजेपी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मॉक ड्रिल्स को लेकर आज से ही रिहर्सल शुरू
देशभर में मॉक ड्रिल्स कल आयोजित किया जायेगा. लेकिन मॉक ड्रिल्स को लेकर रिहर्सल आज से ही शुरू हो गया हैं. स्कूल हो या कॉलेज या फिर अस्पताल आज से ही रिहर्सल किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

