देश

झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, गुमला में तंत्र-मंत्र के शक में 4 लोगों की पीट-पीट कर हत्या

झारखंड के गुमला इलाके में तंत्र-मंत्र के शक में चार लोगों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. गुमला के सिसकारी गांव में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया. इस मामले में करीब 12 लोगों पर हत्या का आरोप है.

झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, गुमला में तंत्र-मंत्र के शक में 4 लोगों की पीट-पीट कर हत्या
झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग (Photo Credits- ANI)

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा नया मामला एक बार फिर झारखंड (Jharkhand) से है. यहां गुमला (Gumla) इलाके में तंत्र-मंत्र के शक में चार लोगों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. गुमला के सिसकारी गांव में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया. इस मामले में करीब 12 लोगों पर हत्या का आरोप है. हत्या की इस घटना को रविवार की सुबह 3 बजे अंजाम दिया गया.

बताया जा रहा है कि डायन के संदेह में करीब तीन बजे सुबह में 12 लोगों ने चांपा उरांव के घर पर धावा बोल दिया. जबरन घर खुलवाकर घुसे अपराधियों ने सभी को घर से उठाकर गांव से बाहर ले गए. इसके बाद हमलावरों ने लाठी और डंडों से उनकी पिटाई की. इस पिटाई नें चारों की मौत हो गई. वारदात की सूचना पाकर झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार: छपरा में मॉब लिंचिंग, मवेशी चोरी के आरोप में 3 लोगों की पीटकर हत्या

गुमला के एसपी अंजनी कुमार ने कहा, 'प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित जादू टोना में शामिल थे. अंधविश्वासों के कारण उनकी हत्या हुई है. जांच चल रही है.' मृतकों की पहचान फगनी देवी (65 वर्ष), चंपा भगत (65 वर्ष), सुना भगत (65 वर्ष) और पेटी भगत के रूप में हुई है. हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).