MLA Vivek Dhakad Committed Suicide: राजस्थान के भीलवाड़ा में पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर स्थित अपने घर पर गुरुवार को पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Vivek Dhakad

जयपुर, 4 अप्रैल : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर स्थित अपने घर पर गुरुवार को पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने कहा, ''पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है. विवेक धाकड़ ने अपने हाथ की नस काटी है.''

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. विवेक धाकड़ का शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari Death: ‘खाने में जहर दिया गया’, मुख्तार अंसारी के भाई अफजल ने फिर लगाया बड़ा आरोप

सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर शिवराज गुर्जर ने कहा, "विवेक धाकड़ की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है. परिवार दुखी है और दर्द में है, इसलिए हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है." 2018 में विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा को हराकर जीत हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट